विवेक मिश्रा

यह देश के 43 कैंसर रजिस्ट्री में से चयनित 30 रजिस्ट्री केंद्रों, जहां 50 फीसदी से ज्यादा ग्रामीण आबादी है उसका परिणाम है, यह दर्शाता है कि सिर्फ शहर नहीं गांव भी कैंसर की चपेट में हैं। कैंसर अब सिर्फ शहरों की बीमारी नहीं रह गया है। देशभर के 43 कैंसर रजिस्ट्री केंद्रों के आंकड़ों पर आधारित ताजा अध्ययन बताता है कि जहाँ ग्रामीण आबादी आधे से अधिक है, ऐसे 30 क्षेत्रों में भी कैंसर का बोझ तेजी से बढ़ रहा है। इन इलाकों में हर एक लाख की आबादी पर औसतन 76 पुरुष और 67 महिलाएं कैंसर से पीड़ित पाए जा रहे हैं। यह दर शहरी केंद्रों की तुलना में थोड़ी कम जरूर है क्योंकि बड़े शहरों में औसतन पुरुषों में यह आंकड़ा एक लाख में 90 से ऊपर और महिलाओं में प्रति लाख 80 से ऊपर पाया गया है। हालांकि महत्वपूर्ण बात यह है कि अब गांवों और छोटे कस्बों में भी कैंसर का खतरा लगभग उसी स्तर तक पहुंच रहा है, जिसे अब तक शहरी जीवनशैली से जोड़ा जाता था।

जामा नेटवर्क ओपेन में प्रकाशित “कैंसर इंसीडेंस एंड मोरटालिटी एक्रॉस 43 पॉपुलेशन बेस्ड कैंसर रजिस्ट्रीज इन इंडिया” अध्ययन ने यह स्पष्ट किया है कि भारत में कैंसर का बोझ तेजी से बढ़ रहा है और इसका असर सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है। डाउन टू अर्थ ने अध्ययन में दिए गए आंकड़ों का विश्लेषण किया। 43 कैंसर रजिस्ट्री में से उन 30 रजिस्ट्री को चुना, जहां ग्रामीण आबादी 50 प्रतिशत या उससे अधिक है। इसमें औसतन पुरुषों में प्रति लाख नए मामले (सीआईआर) लगभग 76 और महिलाओं में लगभग 67 पाया गया। यह विश्लेषण प्रत्येक रजिस्ट्री के लिए दर्ज कुल सीआईआर पर आधारित है, जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों आबादियाँ शामिल हैं, न कि केवल ग्रामीण आबादी की अलग दरों पर।

यह भी ध्यान रहे यह औसत आंकड़ा पूरे भारत की ग्रामीण आबादी या शहरी आबादी का परिदृश्य नहीं देता बल्कि कुल 43 कैंसर रजिस्ट्री में से चयनित 50 फीसदी से अधिक ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों के सीआईआर की औसत वेटेड गणना पर आधारित है, जिसमें औसत सीआईआर का डेटा हासिल करने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों आबादी के आंकड़ों को जोड़ शामिल है। सीआईआर किसी विशेष समयावधि में प्रति 1,00,000 आबादी पर होने वाले नए कैंसर मामलों की संख्या को जानने का सबसे सरल तरीका है। यानी किसी क्षेत्र में कैंसर का बोझ कितना है। मिसाल के तौर पर, अगर किसी रजिस्ट्री क्षेत्र की आबादी 10 लाख है और एक साल में वहां 1,000 नए कैंसर मामले हुए तो सीआईआर प्रति लाख आबादी 100 होगा। औसत सीआईआर का आंकड़ा पाने के लिए सभी 30 कैंसर रजिस्ट्री के सीआईआर का औसत मान निकाला गया है।

State/Place Rural % Male CIR/100k Female CIR/100k
Barshi Rural, Maharashtra 100 55.8 50.4
Hailakandi, Assam 92.7 61.5 45.4
Karimganj district, Assam 91.1 60.2 50.2
Karimganj, Assam 89.5 60.7 48.7
Pathanamthitta, Kerala 89 260.9 108.1
Sindhudurg, Maharashtra 87.4 49.9 36.6
Pulwama, Jammu and Kashmir 85.6 131.6 121.4
Ratnagiri, Maharashtra 83.7 60.4 45.7
Cachar district, Assam 81.8 106.6 96.8
Dibrugarh district, Assam 81.6 72.4 63.3
Osmanabad and Beed, Maharashtra 81.3 37.4 36.3
Mansa, Punjab 78.7 63.7 56.8
Meghalaya 75.1 99.4 82.7
Prayagraj, Uttar Pradesh 75 51.8 49.5
Sikkim state 74.8 76.3 79.7
Pasighat, Arunachal Pradesh 74.6 105.3 112.7
West Arunachal, Arunachal Pradesh 74.2 59 75.1
Tripura state 73.8 74.7 53
Manipur state 70.8 48.7 58.5
Dima Hasao, Assam 70.8 36.3 22.1
Sangrur, Punjab 68.8 70.2 65.9
Wardha district, Maharashtra 67.5 78.9 62.3
Muzaffarpur, Bihar 61.9 36.4 39.1
Kasaragod, Kerala 61.1 132.7 75.7
Patiala district, Punjab 59.7 66.8 66
Varanasi, Uttar Pradesh 56.6 62.2 48.9
East Khasi Hills, Meghalaya 55.6 139.5 100.7
Kollam district, Kerala 55 191.4 101.2
Tamil Nadu state 51.6 75.9 68.6
Nagaland 50.7 77 76.2
Source : Source: Cancer Incidence and Mortality Across 43 Cancer Registries in India, JAMA Netw Open. 2025;8(8):e2527805 Period: 2015�2019

अध्ययन में शामिल 43 जनसंख्या आधारित कैंसर रजिस्ट्री (पीबीसीआर) के डेटा से पता चलता है कि ग्रामीण भारत की स्थिति भी गंभीर है और कई मामलों में शहरी इलाकों के बराबर या उससे अधिक बोझ है। जनसंख्या आधारित कैंसर रजिस्ट्री (पीबीसीआर) भारत में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अधीन संचालित राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम (एनसीआरपी) का हिस्सा है।

शोध के अनुसार, इन रजिस्ट्री यानी पीबीसीआर कैंसर केंद्रों ने 708,223 नए कैंसर मामलों और 206,457 मौतों को दर्ज किया। इसमें विभिन्न राज्यों और भौगोलिक क्षेत्रों से आंकड़े शामिल किए गए हैं। शोध में कहा गया, “इस क्रॉस-सेक्शनल अध्ययन के मुताबिक, साल 2012 से 2019 के बीच 43 कैंसर रजिस्ट्री में कुल 7,08,223 नए कैंसर के मामले दर्ज किए गए। इनमें से करीब 54 फीसदी मरीज महिलाएं थीं और मरीजों की औसत उम्र लगभग 56 साल रही। इस दौरान कैंसर से 2,06,457 लोगों की मौत हुई।”

अध्ययन में बताया गया है कि रजिस्ट्री कवरेज में विविधता है। कुछ क्षेत्र पूरी तरह शहरी हैं, जबकि कुछ रजिस्ट्री में ग्रामीण आबादी का हिस्सा बहुत अधिक है। कुल 43 पीबीसीआर में चयनित 50 प्रतिशत से अधिक वाले ग्रामीण आबादी वाले इलाकों में कई जगह कैंसर की दर बेहद ऊंची दर्ज हुई। 50 फीसदी से अधिक ग्रामीण आबादी वाले ऐसे 30 क्षेत्रों में कैंसर की दर चौंकाने वाली है। कई जिलों में प्रति लाख में कैंसर पीड़ितों की दर (सीआईआर) 100 से ऊपर पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (85.6% ग्रामीण) में पुरुषों का सीआईआर 132 और महिलाओं का 131 दर्ज हुआ। अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट (74.6%) में पुरुष 105 और महिलाएं 103 प्रति लाख पाई गईं। केरल के कासरगोड (61.1%) में पुरुष 133 और महिलाएं 101, जबकि कोल्लम (55%) में पुरुष 191 और महिलाएं 166 प्रति लाख पहुंचे। सबसे गंभीर स्थिति पथानमथिट्टा (89%) में रही, जहां पुरुषों का सीआईआर 261 और महिलाओं का 209 दर्ज हुआ।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी तस्वीर चिंताजनक है। असम के कछार जिले (81.8% ग्रामीण) में पुरुषों का सीआईआर 107 और महिलाओं का 97 रहा। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स (55.6%) में पुरुष 140 और महिलाएं 85 प्रति लाख दर्ज हुईं। उत्तर भारत भी इससे अछूता नहीं है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी (56.6% ग्रामीण) में पुरुषों का सीआईआर 62 और महिलाओं का 52, जबकि प्रयागराज (75%) में पुरुष 52 और महिलाएं 49 दर्ज हुए। दरें भले ही दक्षिण और पूर्वोत्तर के जिलों जितनी ऊंची न हों, लेकिन यहां की बड़ी आबादी को देखते हुए यह चुनौती कम नहीं कही जा सकती। अध्ययन के अनुसार, ग्रामीण रजिस्ट्री का विस्तार एनसीआरपी नेटवर्क के जरिए बढ़ा है, लेकिन कवरेज अभी भी सीमित है। फिर भी जो डेटा उपलब्ध है, वह यह दिखाता है कि ग्रामीण भारत में कैंसर के मामले केवल मौजूद नहीं, बल्कि कई जगहों पर उच्च स्तर पर हैं। ज्यादा मामले ज्यादा स्क्रीनिंग, रिपोर्टिंग और करवेज का परिणाम भी हो सकते हैं।

State/Place Urban % 2011 census Rural % 2011 census Male Cases Male CIR/100k Female Cases Female CIR/100k
Kashmir Province, Jammu and Kashmir 68 32 7113 92.3 81 86.2
Pulwama, Jammu and Kashmir 14.4 85.6 694 131.6 130 121.4
Srinagar, Jammu and Kashmir 98.6 1.4 2033 155.8 132 111.2
Delhi, UT 100 0 34303 116.5 115 107.1
Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 59.1 40.9 2906 89.4 96 105.2
Prayagraj, Uttar Pradesh 25 75 5542 51.8 49 49.5
Varanasi, Uttar Pradesh 43.4 56.6 2619 62.2 52 48.9
Muzaffarpur, Bihar 38.1 61.9 383 36.4 38 39.1
Patiala district, Punjab 40.3 59.7 2960 66.8 84 66
Sangrur, Punjab 31.2 68.8 1338 70.2 81 65.9
Mansa, Punjab 21.3 78.7 561 63.7 79 56.8
Chandigarh, Punjab 97.3 2.7 968 72.8 88 81.4
SAS Nagar, Punjab 54.8 45.2 917 69 85 81.8
Bhopal, Madhya Pradesh 100 0 4638 98.2 97 89.2
Ahmedabad Urban, Gujarat 100 0 13472 95.9 83 67.9
Cachar district, Assam 18.2 81.8 5283 106.6 96 96.8
Karimganj, Assam 10.5 89.5 2192 60.7 44 48.7
Hailakandi, Assam 7.3 92.7 702 61.5 40 45.4
Dima Hasao, Assam 29.2 70.8 129 36.3 19 22.1
Karimganj district, Assam 8.9 91.1 1274 60.2 45 50.2
Dibrugarh district, Assam 18.4 81.6 2073 72.4 68 63.3
Kamrup Urban, Assam 100 0 5384 195.5 159 139.3
Tripura state 26.2 73.8 6049 74.7 59 53
Sikkim state 25.2 74.8 1054 76.3 80 79.7
Mizoram state 52.1 47.9 4501 143.6 134 142.3
Aizawl, Mizoram 78.6 21.4 2253 202 181 172.5
West Arunachal, Arunachal Pradesh 25.8 74.2 1392 59 52 75.1
Papumpare, Arunachal Pradesh 54.9 45.1 515 93.7 83 136.4
Pasighat, Arunachal Pradesh 25.4 74.6 382 105.3 103 112.7
Meghalaya 24.9 75.1 5414 99.4 61 82.7
East Khasi Hills, Meghalaya 44.4 55.6 3269 139.5 84 100.7
Manipur state 29.2 70.8 4166 48.7 59 58.5
Imphal West, Manipur 62.3 37.7 1263 90.6 115 94.1
Nagaland 49.3 50.7 1604 77 60 76.2
Kolkata, West Bengal 100 0 8930 130.3 119 79.9
Wardha district, Maharashtra 32.5 67.5 2714 78.9 87 62.3
Barshi Rural, Maharashtra 0 100 779 55.8 69 50.4
Mumbai, Maharashtra 100 0 27866 102.9 120 90.8
Aurangabad, Maharashtra 100 0 2153 58.3 64 61
Osmanabad and Beed, Maharashtra 18.7 81.3 4570 37.4 48 36.3
Pune, Maharashtra 100 0 11314 72 91 79.9
Nagpur, Maharashtra 100 0 6235 89.4 93 72.4
Sindhudurg, Maharashtra 12.6 87.4 402 49.9 58 36.6
Ratnagiri, Maharashtra 16.3 83.7 855 60.4 68 45.7
Hyderabad district, Telangana 100 0 7868 96.4 126 123.8
Visakhapatnam, Andhra Pradesh 52.5 47.5 2149 47.3 68 53.4
Bangalore, Karnataka 100 0 21321 103.9 132 121
Malabar, Kerala 56.6 43.4 12941 172.8 131 87.1
Kannur, Kerala 65 35 9387 195.8 148 92.9
Kasaragod, Kerala 38.9 61.1 3469 132.7 101 75.7
Kollam district, Kerala 45 55 11919 191.4 165 101.2
Thiruvananthapuram district, Kerala 53.7 46.3 14966 188.3 188 114.8
Pathanamthitta, Kerala 11 89 1408 260.9 209 108.1
Alappuzha, Kerala 54 46 2360 233.2 193 106.1
Tamil Nadu state 48.4 51.6 88665 75.9 93 68.6
Chennai, Tamil Nadu 100 0 12630 131.2 151 111
Source : Source: Cancer Incidence and Mortality Across 43 Cancer Registries in India, JAMA Netw Open. 2025;8(8):e2527805
Period: 2015�2019

       (‘डाउन-टू-अर्थ’ से साभार )

Spread the information