आज 15 नवंबर है। अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य का स्थापना दिवस भी। उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर 1875 को बिरसा मुंडा का जन्म झारखंड के खूंटी जिले के उलीहातु गांव में हुआ था तथा आज के ही दिन 15 नवंबर सन् 2000 को अलग झारखंड राज्य की स्थापना भी हुई थी। अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी, लूट तथा सत्ता-व्यवस्था के शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ बिरसा मुंडा ने संघर्ष का बिगुल फूंका था तथा शोषण मुक्त व्यवस्था के निर्माण के लिए ही अपनी शहादत दी थी।
आज देश को आजाद हुए करीब 75 वर्ष बीत गए। देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अलग झारखंड राज्य बने भी करीब दो दशक से अधिक हो गए। आज ही झारखंड में राज्य के गठन का 22 स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पर लूट की व्यवस्था एवं जल जंगल जमीन की समस्याओं से यहां के लोगों को अब तक मुक्ति नहीं मिली है। आदिवासियों, वंचितों, गरीबों, कमजोर वर्गों की लूट, उनके शोषण उत्पीड़न का सिलसिला अब भी जारी है। आज बिरसा जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर आइए हम संकल्प दोहराएं, शहीद बिरसा मुंडा के सपनों एवं संघर्षों को आगे बढ़ाएं, उसे मंजिल तक पहुंचाएं तथा शोषण मुक्त, संविधान सम्मत, समतामूलक समाज बनाएं।

जानें झारखंड राज्य के बारे में

Spread the information