भविष्य में शहरों में सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि होने वाली है, दुनिया भर की 7.6 अरब आबादी में से पहले ही 55 फीसदी से अधिक लोग यहां रह रहे हैं। शहरी हरियाली गर्मी से संबंधित मृत्यु दर और चरम मौसम की घटनाओं को कम करने में मदद करती है। दुनिया भर में 4 अरब से अधिक शहरी आबादी के बाढ़ का सामना करने के आसार हैं, जिसे शहरी हरियाली कम करने में भी मदद कर सकती है।

चरम मौसम की घटनाओं से निपटने के लिए केवल शहरी हरियाली पर्याप्त नहीं

अब शोधकर्ताओं की एक टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया भर के अधिकांश शहर, भविष्य में लू और बाढ़ जैसी घटनाओं को कम करने में सक्षम नहीं होंगे। चाहे शहरों में बने भवनों की  छतों, दीवारों को पर्यावरण के अनुकूल ही क्यों न बना लें। शहरों के अधिकतर जगहों पर वनस्पति और पार्क जैसी रणनीतियां ही क्यों न अपनाई जाए। यह अध्ययन कार्डिफ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किया गया है।

अब शोधकर्ताओं की एक टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया भर के अधिकांश शहर, भविष्य में लू और बाढ़ जैसी घटनाओं को कम करने में सक्षम नहीं होंगे। चाहे शहरों में बने भवनों की  छतों, दीवारों को पर्यावरण के अनुकूल ही क्यों न बना लें। शहरों के अधिकतर जगहों पर वनस्पति और पार्क जैसी रणनीतियां ही क्यों न अपनाई जाए। यह अध्ययन कार्डिफ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किया गया है।

Why urban greening isn't a panacea for extreme weather under climate change

अपने निष्कर्षों के आधार पर टीम ने बताया कि शहरी हरियाली के माध्यम से ठंडक बढ़ाने या बाढ़ घटाने की क्षमता शहर की मौजूदा जलवायु की गंभीरता पर निर्भर करती है। जबकि शुष्क वातावरण में बाढ़ संरक्षण के अधिक सफल होने की संभावना है, जबकि अधिक नमी या आर्द्र वाली जलवायु में ठंडक के असर पड़ने की संभावना अधिक होती है।

शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक जगह की अलग-अलग जलवायु होती है, जो अलग-अलग तरह के खतरे पैदा करती है। इससे भी कहीं अधिक जलवायु परिवर्तन से भविष्य में चरम मौसम की घटनाओं की गंभीरता बढ़ जाती है

Why urban greening isn't a panacea for extreme weather under climate change – Philippine Canadian Inquirer

हमारे शहरों में हीटवेव या लू को शहरी ताप द्वीप प्रभाव या अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट (यूएचआई) के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। यह कंक्रीट और स्टील के अधिक उपयोग के कारण होता है जो गर्मी को अवशोषित कर इसे बनाए रखता है। यहां तक कि पौधों से वाष्पित होने वाले पानी से भी ठंडक की कमी होती है। बाढ़ का शहरी धारा के लक्षण या अर्बन स्ट्रीम सिंड्रोम (यूएसएस) का हिस्सा है, जिससे शहर की संरचनाएं और प्रणालियां पर्यावरण में वर्षा जल के प्राकृतिक प्रवाह को गलत तरीके से प्रभावित करती हैं।

इन समस्याओं से निपटने के लिए, एक रणनीति के तहत हमारे शहरों में छतों और दीवारों को पर्यावरण के अनुकूल बनाना। शहरी इलाकों, पार्कों में हरियाली को बढ़ाना महत्वपूर्ण है। ये उपाय न केवल हमारे शहरों में यूएचआई और यूएसएस प्रभावों को कम कर सकते हैं, वे स्थानीय वन्यजीवों की भी मदद कर सकते हैं, प्रदूषण को कम कर सकते हैं और स्थानीय आबादी की भलाई में अहम योगदान देकर सुधार कर सकते हैं। अध्ययन में टीम ने 2000 से 2015 तक, दुनिया भर के 175 शहरों के 15 वर्षों के हर रोज के अवलोकन में वैश्विक जलवायु मॉडल और मौसम की जानकारी का उपयोग किया।

21 Urban Heat Island Effect ideas | urban heat island, urban, climate change

Spread the information